तुम मिले


बेसबब था सफर बेसबब ज़िंदगी

बेसबब हर खुशी बेसबब हर हंसी

आज फिर भी ये दिल इतना इतरा रहा

बात थोड़ी सी है मिल गई जिंदगी


तुम मिले और मैं ख्वाब बुनने लगा

बेसबब ख़ार रस्तों के चुनने लगा

तुम मिले और ख्वाबों में रंग भर गए

और मैं बात सबकी ही सुनने लगा


क्या यही प्यार है

तू बता जिंदगी।


तू ना माने ना माने तो क्या बात है

आज हर ख्वाब ही एक परवाज़ है

ऐ खुदा अप्सराएं तो होंगी बहुत

पर मेरा यार औरों से कुछ खास है


क्या यही प्यार है

तू बता ज़िंदगी ।

Comments